फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ग्राम पंचायत बमोथ, गैरोली, कनोठ और कोली में पेयजल संकट 15-57-58

ग्राम पंचायत बमोथ, गैरोली, कनोठ और कोली में पेयजल संकट 15-57-58

Wed, 19 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बमोथ, गैरोली, कनोठ और कोली में पेयजल संकट 15-57-58

विज्ञापन
गौचर। ग्राम पंचायत बमोथ में दो माह से अनियमित पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने गांव पहुंचे जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की और गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। अधिकारियों की ओर से 23 जून पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
पोखरी ब्लॉक के बमोथ गांव में दो माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति के कारण ग्रामीण रानों-सरमोला मोटर मार्ग के गुंदयाड़ी तोक के पेयजल स्रोत से पीने का पानी ढो रहे हैं। ग्रामीण सुनील चमोली की ओर से गांव में अनियमित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर बुधवार को जल संस्थान के सहायक अभियंता हरदेव आर्य, जेई संदीप मेहरा, फीटर कमल सिंह नेगी और चेन सिंह गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर नारेबाजी की और विभागीय कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो घंटे तक उनका घेराव किया। एई हरदेव आर्य ने ग्रामीणों को 23 जून तक पेयजल आपूर्ति सुचारु का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, पूर्व प्रधान सेनानी प्रसाद चमोला, एलपी लखेड़ा, सुधीर नेगी, सुनील चमोली, विनोद पुरोहित, प्रीतम ठाकुुुर आदि ने कहा यदि 23 जून तक गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन


गांवों को जखेट पेयजल योजना से जोड़ें
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के गैरोली, कनोठ और कोली के जन प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए गांवों को जखेट पेयजल योजना से जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पूर्व में सीएम, विधायक और पेयजल निगम के अधिकारियों से गांवों को नवनिर्मित जखेट पेयजल योजना से जोड़ने की मांग की थी, लेकिन योजना के निर्माण कार्यों में वन विभाग की ओर से लगाए जा रहे अड़ंगे से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पेयजल योजना का कार्य पूर्ण करने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग उठाई। ज्ञापन में ग्राम प्रधान चमोला हर्षवर्द्धन चमोली, कनोठ के मगन लाल, कोली के हरि सिंह पंवार, भगत सिंह और रश्मि देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक किलोमीटर दूर से ढोना पड़ रहा पानी
जोशीमठ। नगर के दौडिल और मल्ला सुनील वार्ड में एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। वार्ड सदस्य कल्पेश्वरी देवी का कहना है कि मल्ला सुनील वार्ड के समीप पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की अनियमित आपूर्ति हो रही है। ऐसे में एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इधर, जल संस्थान के अवर अभियंता संदीप आर्य का कहना है कि पेयजल लाइन के पाइपों में कचरा फंसने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। लाइन को ठीक किया जा रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।


गांव के लिए नई पेयजल योजना बना दो सरकार
मथलाऊं के लोगों ने सीएम से की समस्या से निजात दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के मथलाऊं गांव में इन दिनों पानी के लिए त्राही-त्राही मची हुई है। 20 साल पहले मथलाऊं गांव के लिए बनी पेयजल योजना वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस पेयजल स्रोत से यह लाइन टेप की गई थी वह अब सूख चुका है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने अब सीएम से समस्या के समाधान की मांग की।

मथलाऊं गांव के लोग दो किमी दूर गदेरे से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। महावीर सिंह रावत, महिपाल सिंह, ध्यान सिंह, अतोल सिंह, रणजीत सिंह, कुलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, प्रेम सिंह रावत, कलम चौहान, अतोल रमोला ने सीएम को ज्ञापन भेजकर गांव के लिए शीघ्र नई पेयजल योजना स्वीकृत कराने की मांग की। इस बाबत जल संस्थान के जेई अरविंद सजवाण ने बताया कि मथलाऊं गांव में विभाग की कोई भी पेयजल योजना नहीं है। यदि ग्राम पंचायत की ओर से टैंकर से जलापूर्ति करने का प्रस्ताव आता है तो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व विधायक महावीर रांगड ने गांव में हैंडपंप लगाने की मांग की थी। स्टेट प्लान में हैंडपंप लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed