फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   जाम छुड़ा रहा है यात्रियों के पसीने, समय पर नहीं पहुंच पा रहे धाम

जाम छुड़ा रहा है यात्रियों के पसीने, समय पर नहीं पहुंच पा रहे धाम

Tue, 04 Jun 2019 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
जाम छुड़ा रहा है यात्रियों के पसीने, समय पर नहीं पहुंच पा रहे धाम

विज्ञापन
जोशीमठ/गोपेश्वर। सेलंग और जोशीमठ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संकरा होने और वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को खनोटी नाले से जोशीमठ तक जाम लग गया जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोग दो घंटे तक परेशान रहे। दूसरी ओर गोपेश्वर में भी जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
हाईवे संकरा होने के कारण मंगलवार को खनोटी नाले से जोशीमठ तक जाम लग गया जिससे तीर्थयात्रियों को करीब दो घंटे खड़े रहना पड़ा। अत्यधिक वाहनों की आवाजाही से भी क्षेत्र में जाम लग रहा है। वहीं सेलंग पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़ के कारण भी यहां यात्रियों को घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। जाम के कारण तीर्थयात्रियों को जोशीमठ से बदरीनाथ पहुंचने में लंबा समय लग रहा है। जोशीमठ कोतवाल जयपाल नेगी ने कहा कि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। दो घंटे बाद जाम खोला जा सका। उन्होंने कहा कि वाहनों को यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गोपेश्वर। यहां कई स्थानों पर ठेली फड़ की वजह से तो कई स्थानों पर अनियमित वाहन पार्किंग के कारण लोगों और यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम की सबसे अधिक समस्या कुंड में पेट्रोल पंप के समीप बनी है। यहां मोड़ पर पेट्रोल पंप है। जगह कम होने से पेट्रोल पंप कर्मी सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं और वाहनों में डीजल व पेट्रोल भराते हैं, जिससे बार-बार जाम लगता है। थानाध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि जाम संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जाम की समस्या न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed