{"_id":"5ce97317bdec22074b0a9f5c","slug":"155880327318-gopeshwar-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस, परिवहन और सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को मिलकर हर सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिले की कई सड़कों के अभी तक आरटीओ से पास न होने पर चिंता जताई और सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को मानकों को जल्द पूरा करते हुए सड़कों को आरटीओ से पास कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को बरसात से पूर्व सड़क किनारे नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास) को चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।