{"_id":"5ce8245dbdec220755418e3c","slug":"155871758411-karnpryag-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे के भटोली में मानकों के विपरीत लगे हॉटमिक्स प्लांट को बंद करनें की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे के भटोली में मानकों के विपरीत लगे हॉटमिक्स प्लांट को बंद करनें की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे के भटोली में मानकों के विपरीत हॉटमिक्स प्लांट लगाया गया है। इस हॉटमिक्स प्लांट से निकल रहे जहरीले धुएं से क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुनील गुसांई, नवीन राणा, कैलाश नौनी, बृजपाल सिंह बिष्ट, धर्म सिंह बिष्ट ने बताया कि भटोली में मटियानी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से हॉटमिक्स प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट से निकले धुएं से सिरोली, भटोली, सेम, तोप, उज्जवलपुर, धारकोट आदि गांवों का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हॉटमिक्स प्लांट हाईवे पर ही लगाया गया है और आबादी के पास है। उन्होंने कहा कि विगत सप्ताह हॉटमिक्स प्लांट बंद करने के लिए एसडीएम कर्णप्रयाग और एनएच के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा यदि जल्द हॉटमिक्स प्लांट बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इधर एनएच के सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने बताया कि मटियानी कंस्ट्रक्शन कंपनी को हॉटमिक्स प्लांट बंद करने का नोटिस दिया है। अगर जल्द प्लांट नहीं हटाया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।