फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   कला संकाय बना ओवरऑल चैंपियन

कला संकाय बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
कला संकाय बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कला संकाय ओवरऑल चैंपियन रहा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीएस रावत ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सूरज-अवंतिका प्रथम, हरेंद्र-रवीना द्वितीय और कृष्णा सिंह-नेहा तृतीय रहे। बालक वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में कमल सिंह, गजेंद्र, हिमांशु, बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में विमला, रवीना, कलावती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। शतरंज बालक-बालिका वर्ग में वाणिज्य संकाय विजेता और विज्ञान संकाय की टीम उपविजेता, जबकि बालिका वर्ग में कला संकाय विजेता और विज्ञान संकाय उपविजेता रहा। बालक वर्ग के बैडमिंटन में कला संकाय विजेता व विज्ञान संकाय उपविजेता, बालिका वर्ग में विज्ञान संकाय विजेता व शिक्षा संकाय उपविजेता रहा। वॉलीबाल छात्र वर्ग में कला संकाय विजेता व वाणिज्य संकाय उपविजेता, कबड्डी बालिका वर्ग में विज्ञान संकाय विजेता व कला संकाय उपविजेता रहा। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विज्ञान संकाय विजेता और कला संकाय उपविजेता रहा। इस मौके पर श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट, प्राचार्य डा. एके अवस्थी, क्रीड़ा सचिव डा. जेएस नेगी, डा. एमके उनियाल, डा. एससी बहुगुणा, डा. बीपी पुरोहित, डा. एसएस रावत, मीडिया कोआर्डिनेटर डा. दर्शन नेगी और डा. नाभेंद्र गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed