{"_id":"5e208cbb8ebc3e4af233c8b0","slug":"15-drivers-challan-gopeshwar-news-drn3329785105","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 वाहन चालकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 वाहन चालकों का चालान
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत जोशीमठ क्षेत्र में 15 वाहन चालकों चालान किया गया। साथ ही पांच लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की गई। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।
एआरटीओ एल्विन रॉक्सी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों और टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की। साथ ही जेपी स्कूल में जेपी कंपनी के कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी कर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने ओवर लोडिंग न करने, नशे में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने, दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने सहित अन्य नियमों के बारे में बताया।
फोटो
छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
पोखरी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसके बाद हुई गोष्ठी में प्रभारी प्राचार्य डा. नंद किशोर चमोला ने सभी छात्र-छात्राओं से भी स्वयं इन नियमों का पालन करने की अपील की। बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने, नशे में वाहन न चलाने आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान डा. मनोज कुमार, डा. एसके जुयाल, डा. कुलदीप सिंह, डा. सुमन ने सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। संवाद