फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   15 day Kathak dance workshop starts in Jyotirmath

Chamoli News: ज्योतिर्मठ में 15 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला शुरू

Sun, 15 Jun 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Jun 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
15 day Kathak dance workshop starts in Jyotirmath
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में 15 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला रविवार से शुरू हो गई। वृंदावन के प्रसिद्ध कथक नर्तक और कोरियोग्राफर आशीष सिंंह ने छात्राओं को कथक करना सिखाया। उन्होंने कथक के ताल, तीन ताल में रचित बंदिशे हस्तक, तत्कार, नमस्कार और भूमि प्रणाम की शिक्षा दी।

कथक नृत्य के विभिन्न आयामों के बारे में भी बताया गया। आशीष सिंह ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी इस कला को आगे ले जाए जिसके लिए विभिन्न विद्यालयों में कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को इसकी बारीकियां बताई जा रही हैं। प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इससे छात्राओं को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा और इसके प्रति लगाव भी बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed