फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   15.81 crore drinking water scheme to be constructed for Joshimath

जोशीमठ के लिए 15.81 करोड़ से होगा पेयजल योजना का निर्माण

Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
15.81 crore drinking water scheme to be constructed for Joshimath
तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी एनटीपीसी जोशीमठ नगर में पेयजल योजना का निर्माण करवाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया की मौजूदगी में जल निगम चमोली के अधिशासी अभियंता वीके जैन और एनटीपीसी के तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहिरवार ने योजना निर्माण का एमओयू साइन किया। सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत एनटीपीसी पेयजल योजना निर्माण पर 15.81 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना से जोशीमठ क्षेत्र की लगभग 19293 जनसंख्या को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि दोनों विभागों के बीच एमओयू साइन होने के बाद अब पेजयल योजना पर जल्द कार्य भी शुरू हो जाएगा। चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी पीने के पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने एनटीपीसी को योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय विभागों से समन्वय रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया। डीएम ने एनटीपीसी के अधिकारियों को क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के संपर्क में रहते हुए छोटी-छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान करने की बात भी कही। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार चन्याल, एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राकेश नंदन सहाय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को दिया 200 केवी का जनरेटर
गोपेश्वर। एनटीपीसी ने जिला अस्पताल में बिजली की समस्या को देखते हुए 200 केवी का जनरेटर उपलब्ध कराया है, जिससे अब अस्पताल में बिजली की समस्या नहीं होगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जनरेटर का उद्घाटन किया। वहीं, एनटीपीसी ने जिला अस्पताल को दो नई एंबुलेंस भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed