फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   थराली रेंज के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को हुआ लाखों का नुकसान

थराली रेंज के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को हुआ लाखों का नुकसान

Mon, 11 Mar 2019 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
थराली रेंज के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को हुआ लाखों का नुकसान

विज्ञापन
देवाल। थराली रेंज के जंगल में आग लगने से वन संपदा जल रही है। आग से करीब 10 हेक्टेयर वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
शनिवार को गोठिंडा के जंगल में लगी आग उणी, कोठी, धरातल्ला, धरामल्ला के जंगलों में बड़ी तेजी से फैल गई थी। हालांकि वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। धरातल्ला के सरपंच प्रेम सिंह ने बताया कि शनिवार रात को ग्रामीणों ने झाड़ियां काटकर आग को दूसरी ओर आने से रोक दिया था, लेकिन सोमवार को सुबह आग फिर भड़क उठी और तेजी से कोठी व नंदकेशरी के जंगल में पहुंच रही है। उधर थराली रेंज के रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि वन विभाग के कर्मी ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। शीघ्र वनाग्नि पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed