{"_id":"5c868170bdec2213e54b9d57","slug":"121552318832-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल में वाणिज्य और कला संकाय रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल में वाणिज्य और कला संकाय रहे विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की दो दिवसीय 47वीं खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित छात्र वर्ग के फुटबॉल में वाणिज्य संकाय विजेता और विज्ञान संकाय उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में कला संकाय विजेता और विज्ञान संकाय उपविजेता रहा। हॉकी के छात्रा वर्ग में कला संकाय की टीम विजेता और बीएड संकाय उपविजेता रहा। वहीं, छात्र वर्ग में विज्ञान संकाय विजेता और वाणिज्य संकाय की टीम उपविजेता रही।
पूर्वाह्न ग्यारह बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्जुन पुरस्कार विजेता कैप्टन सुरेंद्र सिंह कनवासी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और कहा कि खेल भी करियर के रूप में चुना जा सकता है। उत्तराखंड में खेल के लिए आधारभूत सुविधाएं जुटाई जाएं तो यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विशिष्ट अतिथि कर्नल डीएस बर्तवाल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं के लिए भारतीय सेना एवं पुलिस में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। प्राचार्य डा. एके अवस्थी ने सभी छात्र-छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। क्रीड़ा प्रभारी डा. जेएस नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, बैडमिंटन, शतरंज, वॉलीबाल, क्रिकेट और फुटबाल प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर डा. एमके उनियाल, डा. बीसी शाह, डा. नाभेंद्र गुसांई, डा. सुमित सजवाण, डा. बीपी देवली, डा. मनोज बिष्ट, डा. दिनेश चंद्र, डा. एसपी उनियाल, डा. सरिता, डा. भावना, डा. प्रियंका, डा. ममता और डा. बीपी पोखरियाल आदि मौजूद थे।