फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   12 women honored for their excellent work in handloom sector

Chamoli News: हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 12 महिलाएं सम्मानित

Wed, 07 Aug 2024 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Aug 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
12 women honored for their excellent work in handloom sector
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नंदप्रयाग में बुनकर हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं भोटिया जनजाति की 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मौके पर ही हरकरघा पर दन बुनाई का कार्य भी किया। कार्यक्रम में हस्तशिल्पी पार्वती देवी, सरस्वती, जोमा देवी, उमा, विमला, नोमा, वीना, किरन, नोमी, लीला, किरन और संजना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि हथकरघा उद्योग को पुनर्जीवित करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर बुनकर हथकरघा की अध्यक्ष कुसुम रावत, यशवंत बिष्ट, सुरेंद्र बुटोला, चंदन रावत, आनंद झिंक्वाण, सौरभ, अखिलेश, किरन रावत आदि मौजूद रहे। इधर, गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम आरके पांडेय ने कहा कि हथकरघा उद्योग स्वरोजगार का सशक्त माध्यम है। इधर दौरान माई हेंडलू माई प्राइड थीम पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पूनम फरस्वाण ने प्रथम, वैष्णवी रावत ने द्वितीय व मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed