फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   देवतागण भी करते हैं भागवत कथा का श्रवण

देवतागण भी करते हैं भागवत कथा का श्रवण

Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
देवतागण भी करते हैं भागवत कथा का श्रवण

विज्ञापन
पीपलकोटी। बिरही के वीर भद्रेश्वर और हनुमान मंदिर में नौ दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत और श्रीमद्देवी भागवत कथा के अंतिम दिन कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान आचार्य ब्राह्मणों ने यज्ञ कुंड में मंत्रों की आहुतियां दीं।

श्रीमद्देवी भागवत कथा का प्रवचन कर रहे कथावाचक आचार्य कुशलानंद सती ने कहा कि देवतागण भी भागवत कथा का श्रवण करते हैं। लिहाजा वर्ष में एक बार घर में धार्मिक अनुष्ठान जरूर कराना चाहिए। इससे मन को सुकून और परमात्मा की कृपा बनी रहती है। श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन कर रहे कथावाचक आचार्य शैलेंद्र सती ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। अनुष्ठान में पंडित भगवती प्रसाद सती, लक्ष्मी प्रसाद डंडरियाल, जगदीश पंत, गणेश चंद्र और नवांशु सती गणेश पूजा के साथ ही विभिन्न पूजा संपन्न करा रहे हैं। इस मौके पर नवीन वैष्णव, बच्चीराम, कुंती देवी, सतेश्वर प्रसाद थपलियाल, दिनेश, राकेश, तारेंद्र थपलियाल, देवी प्रसाद, प्रकाश, लीला देवी, हरीश, संतोष और सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed