फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी रात्रि प्रवास के लिए पहुंची बमोथ गांव

मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी रात्रि प्रवास के लिए पहुंची बमोथ गांव

Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी रात्रि प्रवास के लिए पहुंची बमोथ गांव

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। रुद्र्रप्रयाग के रतोड़ा गांव की मां राजराजेश्वरी चंडिका देवी गलनांऊ, चटवापीपल आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम के लिए बमोथ गांव पहुंचीं। मां चंडिका ने भ्रमण के दौरान पौराणिक दामेश्वर महादेव मंदिर बमोथ की परिक्रमा कर भोलेनाथ को पूजन सामग्री अर्पित की।

आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ मां चंडिका और महादेव की पूजा कर वस्त्र और आभूषण अर्पित किए। देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद मां राजराजेश्वरी चंडिका विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए बमोथ गांव पहुंचीं। यहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ देवी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर देवी के पुजारी नितिन थपलियाल, लक्ष्मी प्रसाद सिलोड़ी, लक्ष्मण सिंह चौहान, सुनील चमोली, प्रदीप लखेड़ा, धन सिंह ठाकुर, लक्ष्मी प्रसाद पंत और सेनानी प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने देवी की स्तुति कर क्षेत्र की कुशलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed