फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   100 ml milk will be given to children between 3 to 6 years of age in Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल तक के बच्चों को पिलाया जाएगा 100 एमएल दूध

Thu, 08 Aug 2019 05:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
100 ml milk will be given to children between 3 to 6 years of age in Anganwadi centers
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिले में मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना बृहस्पतिवार से शुरू हुई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने आंगनबाड़ी के बच्चों को दूध पिलाकर योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत तीन से छह साल तक के बच्चों को सप्ताह में दो दिन 100 एमएल दूध पिलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डेयरी और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिले से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक की आंगनबाड़ी में इस महत्वाकांक्षी योजना का पूरी जिम्मेदारी के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बचपन में पौष्टिक आहार उपलब्ध हुआ तो बच्चे जीवन भर तंदुरुस्त रहेंगे। डेयरी विकास के सहायक निदेशक आरएस चौहान ने कहा कि जिले में 1068 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से छह साल तक के आठ हजार बच्चे हैं। योजना के तहत सभी बच्चों को प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 100 एमएल दूध पिलाया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, दुग्ध संघ की अध्यक्ष विसेश्वरी देवी, दुग्ध संघ के प्रबंधक एनसी कुनियाल, डीपीओ संजय कुमार, एएस जांगपांगी, धर्मानंद शर्मा और प्रदीप ध्यानी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed