फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth got pledge to vote by singing Chanchari

Bageshwar News: युवाओं को चांचरी गाकर दिलाया मतदान करने का संकल्प

Thu, 28 Mar 2024 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 28 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Youth got pledge to vote by singing Chanchari
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप की टीम विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चला रही हैं। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वीप के सदस्यों ने कठपुतली नृत्य, चांचरी, गोष्ठी और मतदाता शपथ के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गरुड़ में स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम किए गए। सुरेश खोलिया ने चांचरी और कठपुतली नृत्य के माध्यम से प्रशिक्षुओं को लोकतंत्र की मजबूती में मतदान के महत्व की जानकारी दी। युवाओं ने वोट डालने का संकल्प लिया। स्वीप टीम के सदस्य प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में काफलीगैर तहसील क्षेत्र के ओखलीसिरौद आदि गांवों में जागरूकता गोष्ठी और शपथ कार्यक्रम कराए गए। सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में जगह-जगह दीवार लेखन और चित्रकला के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed