{"_id":"6013060a8ebc3e340058b128","slug":"youth-bageshwar-news-hld4127786200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सीखे परंपरागत हस्तशिल्प कढ़ाई के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सीखे परंपरागत हस्तशिल्प कढ़ाई के गुर
विज्ञापन
कपकोट में हाथ से बनाए बनियान के साथ महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
जन शिक्षण संस्थान में चल रहे परंपरागत हस्तशिल्प कढ़ाई प्रशिक्षण का समापन हो गया है। शिविर में कपकोट ब्लॉक की 20 महिलाओं को ऊनी स्वेटर, मोजे, टोपी, बेबी फ्रॉक, मफलर आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को सीखे ज्ञान का सदुपयोग कर आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भी प्रेरित किया गया।
शिविर में मुख्य प्रशिक्षक लीला कोरंगा ने कढ़ाई और बुनाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानी बताई। उन्होंने कहा कि शौकिया तौर पर भी बुनाई की जा सकती है। यह हाथों को क्रियाशील रखती है। इससे आंख और हाथ का समन्वय बनाने में भी मदद मिलती है। सामाजिक कार्यकर्ता भागीरथी देवी ने कहा कि संस्थान लंबे समय से जिले में कार्य कर रहा है।
कई महिलाओं और बेरोजगार युवकों ने जन शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर खुद का रोजगार विकसित किया है। संस्थान की रश्मि देव गढ़िया ने महिलाओं से अपने हुनर को लगातार निखारने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया की मदद से सीखने की सलाह दी। अच्छे व आकर्षक ऊनी सामान बनाकर दुकानों में बेचकर आय अर्जित करने को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण में उर्मिला जोशी, मंजू गोस्वामी, प्रियंका, प्रेमा देवी, गीता देवी आदि ने भागीदारी की।