{"_id":"670ebdcf99e0d8af29047254","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-110450-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: न्याय पंचायत लोहारखेत में खेल महाकुंभ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: न्याय पंचायत लोहारखेत में खेल महाकुंभ शुरू
विज्ञापन
बागेश्वर। न्याय पंचायत लोहारखेत में खेल महाकुंभ की शुरूआत हो गई है। राजकीय इंटर कॉलेज सौंग में आयोजित महाकुंभ में कई विद्यालय के खिलाड़ियों ने दौड़, गोला फेंक, कबड्डी, लंबी कूद, खो-खो आदि खेलों में प्रतिभाग किया।
मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ अंडर-14 का शुभारंभ राइंका सौंग के खेल मैदान में हुआ। इसमें राइंका सौंग, राइंका नाचती, राइंका चौड़ास्थल, राइंका खाती, राउप्रावि गांसी, राउप्रावि पेठी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य पंकज कोहली ने महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 60 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में तारा आर्य और बालक वर्ग में कमल, 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आदित्य सिंह और बालिका वर्ग में ऊषा कोरंगा, गोला फेंक के बालक वर्ग में मयंक सिंह और बालिका वर्ग में रिया दानू, लंबी कूद में मयंक और नेहा दानू, कबड्डी के बालक और बालिका वर्ग में राइंका सौंग की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राइंका नाचती और बालिका वर्ग में राइंका सौंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राइंका नाचती के प्रधानाचार्य दयाल कुमल्टा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष दुर्गा सिंह धानिक, लोहारखेत समन्वयक बलवंत सिंह ऐठानी, जोगेंद्र सिंह, खेमचंद सिंह, भूपाल सिंह, विनोद कुमार, गरिमा, पायल आदि मौजूद रहे।