{"_id":"6681aeb8f7a390b62f0e7504","slug":"youth-activity-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107661-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कार्तिंकेय-प्रांजल की जोड़ी सेमाफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कार्तिंकेय-प्रांजल की जोड़ी सेमाफाइनल में पहुंची
Mon, 01 Jul 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में बागेश्वर के कार्तिकेय और प्रांजल की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
रविवार को खेले गए मिक्स डबल्स में बागेश्वर के कार्तिकेय और प्रांजल की जोड़ी ने धीरज और प्रवर की जोड़ी को 21- 14, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालिका अंडर 13 डबल्स में बागेश्वर की हिमानी कोरंगा और तनुजा गढ़िया ने ऊधमसिंह नगर की आरोही और मनस्वी को 21-16,21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों के 170 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
रविवार को मुख्य अतिथि कपकोट के एसडीएम अनुराग आर्य ने मुकाबले शुरू कराए। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ी बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान विपिन कर्नाटक, डॉ. सीएमएस भैसोड़ा, डॉ. हरीश दफौटी, संजय वर्मा, दीपक खेतवाल, संतोष खेतवाल, प्रवीण सिमल्टी, केदार मेहता आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता का समापन दो जुलाई को होगा।