फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Yellow cabbage will be grown in Bageshwar

पहाड़ की खेती में नया रंग: गुलाबी के बाद अब बागेश्वर में उगेगी पीली गोभी, किसानों को होगा मुनाफा

Fri, 21 Aug 2026 12:17 PM IST
Heera कमल कांडपाल
कमल कांडपाल Published by: Heera Updated Fri, 21 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

बागेश्वर में पारंपरिक खेती से हटकर रंगीन और पोषक गोभी की खेती किसानों के लिए आय का नया जरिया बन रही है। पिछले साल गुलाबी गोभी के सफल प्रयोग में 30 कुंतल से अधिक उत्पादन हुआ और किसानों को 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक भाव मिला। 

विज्ञापन
Yellow cabbage will be grown in Bageshwar
पीली गोभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पहाड़ में खेती को पारंपरिक फसलों के दायरे से बाहर निकालकर बाजार की मांग और बेहतर आमदनी से जोड़ने की कोशिशें रंग ला रही हैं। बागेश्वर में गुलाबी गोभी वैलेंटिना के सफल प्रयोग के बाद अब पीली गोभी कैरोटीना की खेती शुरू होने जा रहा है। रंगीन और पोषक गोभी की खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का नया जरिया बनने की उम्मीद है।

बागेश्वर जिले की जलवायु और उपजाऊ मिट्टी रंगीन एवं पोषक तत्वों से भरपूर गोभी की खेती के लिए मुफीद साबित हुई है। बीते वर्ष प्रयोग के तौर पर उगाई गई गुलाबी गोभी का उत्पादन 30 कुंतल से अधिक हुआ था। किसानों को इसका स्थानीय बाजार में 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक भाव मिला। गुलाबी गोभी के उत्पादन से उत्साहित विभाग ने अब पीली गोभी कैरोटीना को किसानों के खेतों तक पहुंचाने की तैयारी की है।

विज्ञापन

चयनित किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही तकनीकी टीम समय-समय पर खेतों का निरीक्षण कर किसानों को उत्पादन और गुणवत्ता बेहतर करने के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी देगी। विभाग का उद्देश्य प्रयोग को सफल बनाकर रंगीन गोभी की खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आमदनी में इजाफा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोषण से भी भरपूर है पीली गोभी
पीली और गुलाबी गोभी आकर्षक रंग के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर मानी जाती हैं। पीली गोभी में कैरोटीनॉयड और विटामिन-ए की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि रंग-बिरंगी गोभी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। पीली गोभी में कैरोटीनॉयड और विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ त्वचा और आंखों के लिए लाभकारी है। इसे नियमित खानपान में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

गुलाबी गोभी के सफल उत्पादन के बाद इस बार पीली गोभी कैरनटीना का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। प्रगतिशील किसानों को चिह्नित कर लिया गया है जिन्हें निशुल्क बीज दिए जाएंगे। हमारी तकनीकी टीम लगातार किसानों के संपर्क में रहकर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित कराएगी ताकि किसानों की आय में इजाफा हो सके। -हरीश चंद्र आर्या, जिला उद्यान अधिकारी, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed