फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Yashpal Arya Press Conference

भर्ती घोटाले में बड़े चेहरों को बचाना चाहती है सरकार:नेता प्रतिपक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Arya Press Conference
बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि भर्ती घोटाले में सरकार बड़े चेहरों को बचाना चाहती है। उन्होंने सरकार पर गैरसैंण राजधानी और शीतकालीन सत्र को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में आर्य ने कहा कि सरकार के लचर रवैये का आलम यह है कि भर्ती घोटाले के आरोपियों को एक के बाद एक जमानत मिल रही है। सरकार सीबीआई जांच कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। एसटीएफ के प्रमुख का तबादला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंकिता, सल्ट के जगदीश हत्याकांड जैसी घटनाएं सरकार की नाकामी का ही परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने पर कांग्रेस का मत स्पष्ट है। कांग्रेस शासनकाल में गैरसैंण में सचिवालय भवन का निर्माण, विधानसभा सत्र आहूत कराना इसका प्रमाण है। मौजूदा सरकार गैरसैंण में सत्र चलाने से पीछे भाग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी प्रमाणपत्र के बाद भी कमलेश का न चुना जाना दुर्भाग्यपूर्ण
बागेश्वर। यशपाल आर्य ने अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर जान देने वाले युवा कमलेश गोस्वामी के गांव फरसाली जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एनसीसी का सी प्रमाणपत्र होने के बाद भी कमलेश का भर्ती से बाहर होना सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकरण में कमलेश के परिजनों के साथ है। संवाद
सांसद का चुनाव लड़ने की अटकल को किया खारिज
बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष ने 2024 में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनको बाजपुर की जनता ने विधानसभा में भेजा है। वह अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। संवाद
‘सरकार की नाकामियां जनता को बताएं’
बागेश्वर। यशपाल आर्य ने नगर के एक होटल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखने की अपील की।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के बजाय देश को जाति, वर्गों में बांटने का कुचक्र रच रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे पहले आर्य ने भगवान बागनाथ के दर्शन किए। बैठक में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट हरीश ऐठानी, कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, महेंद्र सिंह लुंठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, रंजीत दास, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed