{"_id":"579e26e64f1c1bdd762b8a8a","slug":"workers-demand-regularization-of-nhm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) संविदा कर्मचारी संघ ने कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा।
रविवार को एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल से तहसील तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सभी संविदा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और इस प्रक्रिया तक किसी भी कर्मचारी को उनकी सेवाओं से नहीं हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि अधिकांश कर्मी संविदा कार्य करते हुए अन्य सेवाओं के लिए अपनी आयु सीमा पूरी कर चुके हैं। यदि ऐसे कर्मियों को नौकरी से निकाला गया तो उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। सरकार को इस समस्या पर गंभीरता से सोचना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में गायत्री गोस्वामी, नीरु साह, मंजू नगरकोटी, तारा देवी, नमिता आदि शामिल थे।
विज्ञापन