{"_id":"5f79fcdc8ebc3e9bae32b767","slug":"work-being-done-quickly-on-five-roads-bageshwar-news-hld3992857144","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 सड़कों पर तेजी से हो रहा है निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 सड़कों पर तेजी से हो रहा है निर्माण कार्य
विज्ञापन
work being done quickly on five roads
बागेश्वर। कोरोना काल में रुकी सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। लोनिवि और पीएमजीएसवाई की 69 निर्माणाधीन सड़कों पर कार्य तेजी से होने लग गया है।
कोरोना महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लगे लॉकडाउन में जिले की कई निर्माणाधीन सड़कों पर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। जिले में पीएमजीएसवाई की 227 सड़कों में से 49 सड़कें निर्माणाधीन हैं। इनमें वापकोश, ब्रिडकुल, आरडब्ल्यूडी और सिंचाई खंड की सड़कें शामिल हैं।
कपकोट डिविजन में 12 सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि कुछ सड़कें वन भूमि और अन्य अवरोधों की वजह से लंबित चल रही हैं। इनमें कपकोट-कर्मी से तोली, कपकोट-कर्मी-तोली सड़क से बघर, बागेश्वर-कपकोट-तेजम से बड़ीपन्याली, बागेश्वर-कपकोट-तेजम से किरौली, रिखाड़ी-वाछम-बदियाकोट से कुंवारी, रिखाड़ी-वाछम-बदियाकोट से बोरबलड़ा आदि सड़कें शामिल हैं। पीएमजीएसवाई के नौ पुलों पर भी निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
लोनिवि की जिले में राज्य मार्ग की चार, मुख्य जिला मार्ग की एक, अन्य जिला मार्ग की 19 और ग्रामीण मार्ग की 62 सड़कें हैं। इन 86 सड़कों में से 20 सड़कों पर निर्माणकार्य चल रहा है। जिनमें रावतसेरा-धारीमटिया, बाजर-मजियाकोट, बिजयपुर-धौलीनाग, कमोल सड़क, मल्ला फल्टनियां और मंडलसेरा-झिरौली आदि शामिल हैं।
पीएमजीएसवाई के ईई विजय कृष्ण का कहना है कि बागेश्वर डिवीजन में कोरोना के समय निर्माण कार्य अधिक प्रभावित नहीं हुआ है। वर्तमान में कई सड़कों पर कार्य पूर्ण होने की स्थिति पर पहुंच गया है। लोनिवि के एई भुवन जोशी ने बताया कि कोरोना के दौरान पूर्ण लॉकडाउन के चलते निर्माण कार्य करीब दो महीने प्रभावित रहा। निर्माण कार्य को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के बाद कार्य तेजी से हो रहा है।