{"_id":"592715c54f1c1b6403536716","slug":"women-worshiped-the-vat-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 25 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
वट सावित्री अमावस्या को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की।
- फोटो : अमर उजाला
वट सावित्री अमावस्या को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन
वट सावित्री अमावस्या को बागनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और वट वृक्ष में रक्षा धागा बांधकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने पुरोहितों से पाठ भी कराया। बागनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन