{"_id":"58ab26254f1c1b0953b23588","slug":"women-upset-at-not-getting-widow-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा पेंशन नहीं मिलने से महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा पेंशन नहीं मिलने से महिलाएं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति खाती गांव से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली विधवा पेंशन चार महीने से नहीं मिल रही है। मायूस महिलाओं ने पेंशन का भुगतान शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
चंतोला, ढानण और नरगोली गांव से साधन सहकारी समिति खातीगांव की पैदल दूरी चार से पांच किमी है। पेंशन के लिए महिलाएं समिति के अब तक कई चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन उन्हें पेंशन का भुगतान आज तक नहीं हो सका है। समिति के लोग महिलाओं को पेंशन अब मिलेगी, तब मिलेगी की बात कहकर लौटा दे रहे हैं।
पीड़िता पार्वती देवी, मीना देवी, जोग्यांणी देवी और कलावती देवी ने चेतावनी दी है कि उन्हें पेंशन का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वह आंदोलन को मजबूर हो जाएंगी। समिति के नवागत सचिव कैलाश मिश्रा का कहना है कि जिला सहकारी बैंक कांडा से अभी सिर्फ 24 हजार रुपए ही मिल सके हैं। यह धनराशि आठ पेंशनरों में बंट जाती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था शीघ्र ही पटरी में आ जाएगी।