फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women took to the streets for not getting water for irrigation

Bageshwar News: सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Fri, 20 Jun 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 20 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women took to the streets for not getting water for irrigation
गरुड़ में सिंचाई विभाग के कार्यालय में नारेबाजी कर धरना देती महिलाएं। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ के पाये गांव में सिंचाई के लिए नहर और पंप सेट दोनों बने हैं, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। बगैर सिंचाई रोपाई के लिए रखी नर्सरी सूखने लगी है। रोपाई के लिए भी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं ने सिंचाई कार्यालय में दो घंटे तक धरना देकर समस्या का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

पाये गांव में 175 से अधिक परिवार निवास करते हैं। अधिकांश ग्रामीण खेतीबाड़ी करते हैं। गांव की करीब 300 नाली जमीन में होने वाली फसल की सिंचाई के लिए गरुड़ गंगा नदी से सिंचाई नहर बनी है।
विज्ञापन

इसी नदी के पास एक पंप सेट भी बनाया गया है। बावजूद इसके खेतों तक पानी नहीं पहुंचता है। शुक्रवार को गांव की आक्रोशित महिलाओं ने सिंचाई विभाग कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कहा कि आषाड़ का महीना बीतने वाला है। इन दिनों खेतों में रोपाई की जाती है लेकिन पानी नहीं होने से किसान मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से धान की नर्सरी भी सूखने लगी है। पौध सूख गई तो खेत बंजर हो जाएंगे। महिलाओं ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रेमा देवी, आशा देवी, सुनीता नेगी, पूजा बिष्ट, माया, प्रेमा नेगी, रेखा देवी , कमला देवी, पुष्पा देवी, भागीरथी देवी, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed