फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   women protested after getting dirty water in mehergaon oa kanda

पेयजल योजना से दूषित पानी की आपूर्ति पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
women protested after getting dirty water in mehergaon oa kanda
बागेश्वर। कांडा तहसील के महरगांव में पेयजल योजना से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल योजना के ऊपर चल रही खड़िया खदान से मलबा स्रोत पर आ रहा है। इससे स्रोत का पानी दूषित हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

महरगांव के लिए सिरनना गधेरे से करीब 13 वर्ष पूर्व पेयजल योजना बनी थी। स्वैप मोड से बनी योजना के गांव के 22 परिवारों को पीने का पानी मिलता है। वर्तमान में बारिश के चलते पेयजल स्रोत पर मलबा आ रहा है। इस कारण घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि स्रोत के ऊपर बनी खड़िया की खदान से मलबा आ रहा है। इस कारण लोगों को गंदा और दूषित पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और समस्या का निदान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में महिला मंगल दल की अध्यक्ष विमला कपकोटी, दीपा नगरकोटी, पुष्पा देवी, रघुवीर नगरकोटी आदि मौजूद थे। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। पेयजल योजना के खड़िया खदान से दूषित होने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed