फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women protest in tehsil with abandoned animals in Garuda in Bageshwar

Bageshwar News: लावारिस पशुओं को लेकर रात को तहसील में धमकी महिलाएं, फसल नुकसान होने से बढ़ रहा आक्रोश

Sat, 14 Feb 2026 09:08 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 14 Feb 2026 09:08 PM IST
सार

गरुड़ नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिस पशुओं से परेशान महिलाओं ने फसलों को हो रहे नुकसान के विरोध में तहसील परिसर में धरना दिया। महिलाओं ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।

विज्ञापन
Women protest in tehsil with abandoned animals in Garuda in Bageshwar
लावारिस पशुओं को लेकर रात को तहसील में महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत गरुड़ क्षेत्र और आसपास के गांवों में लावारिस जानवरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार रात सभी लावारिस पशुओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। देर रात तक भी महिलाएं पशुओं के साथ तहसील में ही जमी रहीं।

विज्ञापन


वज्यूला, पासतोली, पूरडा, बैजनाथ, बिनाखोली, गढ़खेत की महिलाओं ने खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे सभी लावारिस पशुओं को खदेड़ते हुए तहसील परिसर तक पहुंचाया। बैजनाथ की महिला पूजा गोस्वामी ने कहा कि दूरदराज के गांवों से लावारिस पशुओं को बैजनाथ और गरुड़ तक लाया जा रहा है। लावारिस पशुओं द्वारा यहां के काश्तकारों की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान पूरडा राजेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं द्वारा इस प्रकार लावारिस पशुओं को गरुड़ लाया जा रहा है, जिससे गरुड़ के काश्तकारों में आक्रोश व्याप्त है। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि फिलहाल लावारिस जानवरों को गरुड़ के गोसदन में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed