{"_id":"599c67054f1c1bc7578b4653","slug":"women-did-not-get-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर नहीं मिलने पर महिलाओं ने जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर नहीं मिलने पर महिलाओं ने जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
चक्काजाम करतीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लांट से आपूर्ति कम होने के कारण जिले में गैस की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण तो दूर नगर वासियों को भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। गैस नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को तहसील रोड पर चक्काजाम कर दिया। गैस विभाग के अधिकारियों और पुलिस के समझाने पर करीब 20 मिनट बाद महिलाओं ने जाम खोला। बता दें कि जिले में सिलेंडर का बैकलॉग 3700 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से प्लांट से मांग के अनुसार रसोई गैस के सिलेंडर नहीं आने से बागेश्वर में गैस की किल्लत बनी हुई है। नगरीय क्षेत्र में भी रोस्टर के अनुसार गैस का वितरण नहीं हो पा रहा है। तहसील रोड में गैस विभाग द्वारा सोमवार को रसोई गैस वितरित की जाती है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह रसोई गैस के लिए सुबह से ही कई महिलाएं सिलेंडर लेकर पहुंच गई थीं। घंटों इंतजार के बाद भी गैस का वाहन नहीं आया तो महिलाएं अगले दिन मंगलवार को सिलेंडर मिलने की उम्मीद पर फिर आईं। लेकिन मंगलवार को भी सिलेंडर नहीं मिले।
विज्ञापन
इससे गुस्साई महिलाओं ने सिलेंडर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम में कई वाहन फंस गए। सूचना पर कोतवाली से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की। बाद में गैस विभाग की ओर से आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने जाम खोल दिया।
प्लांट से ही कम सिलेंडर आ रहे हैं। वर्तमान में बैकलॉग 3700 पहुंच गया है। प्लांट से ही मांग के अनुरूप आपूर्ति होने पर व्यवस्था में सुधार होगा। सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परेशानी तो है पर उपभोक्ता थोड़ा सहयोग करें।
- जीएस बाफिला, गैस प्रबंधक।