फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   women are following social ditancing while working on fields

भैय्या खेति त फिरि ले संभालि ल्यूल...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
women are following social ditancing while working on fields
बागेश्वर के बिलौना में गेहूं के खेत से जानवरों के लिए चारा काटतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान खेती, किसानी का काम भी सीमित हो गया है। अपने पहाड़ में खेती का अधिकांश बोझ मातृशक्ति पर है। महिलाएं लॉकडाउन में छूट की अवधि में खेतों में काम कर रही हैं। जानवरों के लिए चारा काट रही हैं। खास बात यह है कि महिलाएं खेती, किसानी के समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रख रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बागेश्वर के बिलौना गांव में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। बिलौना गांव में एक खेत में चार महिलाएं गेहूं के खेत से घास निकाल रही थीं। महिलाएं एक दूसरे से फासला भी बनाए हुए थीं, जो सामाजिक दूरी का पालन करने का भान करा रहीं थीं। घास काट रहीं पूजा पांडे, आशा खुल्वे, गीता जोशी, जानकी देवी से खेती, किसानी का काम प्रभावित होने के सवाल पर वह कहने लगीं- भैय्या खेति त फिरि ले संभालि ल्यूल, ऐल त यो कोरोना वायरस बटि बचाव करण छू (भैय्या खेती तो फिर भी संभाल लेंगे, अभी तो कोरोना वायरस से बचाव करना है)। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से एक बजे तक जानवरों के लिए चारा काटने के साथ ही खेतों की देखरेख कर रही हैं। महिलाएं साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिससे काम आसान हो जा रहा है।
विज्ञापन

बाकी समय टीवी देखकर, घर के काम कर गुजार रहीं
बागेश्वर। बिलौना की इन महिलाओं ने बताया कि दोपहर एक बजे के बाद खाना बनाने के साथ ही घर के अन्य काम कर रही हैं। शेष समय टीवी देखकर, आराम कर गुजार रही हैं। इनका कहना है कि यह समय संकट का समय है। सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। इसी में सबकी भलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed