फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   woman gave birth to a child in the ambulance in bageshwar

Bageshwar: अस्पताल से क्रिटिकल बताकर किया रेफर, एंबुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म; जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

Tue, 08 Apr 2025 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

बागेश्वर जिला अस्पताल से जिस गर्भवती को क्रिटिकल बताकर हायर सेंटर रेफर किया गया था, उसने एंबुलेंस में सामान्य प्रसव से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन
woman gave birth to a child in the ambulance in bageshwar
बच्चे को गोद में लिए ईएमटी लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिला अस्पताल से जिस गर्भवती को क्रिटिकल बताकर हायर सेंटर रेफर किया गया था, उसने एंबुलेंस में सामान्य प्रसव से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ईएमटी लक्ष्मण आर्या ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सोमवार को गर्भवती हर्षिता थापा पत्नी किशोर थापा जिला अस्पताल में जांच कराने आई थी। स्त्री रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने के चलते दूसरी महिला चिकित्साधिकारी डॉ. गायत्री पांगती ने महिला की जांच की। उन्होंने बताया कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा उल्टा और प्रीमैच्योर भी है। उन्होंने महिला और बच्चे की सुरक्षा के लिए उन्हें अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया। 108 की मदद से महिला को हायर सेंटर भेजा गया था। जिला मुख्यालय से आगे जाते ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। करीब 20 किमी दूर दाणोंछीना में महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई तो ईएमटी ने महिला के प्रसव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने अनुभव से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। बच्चा होने के बाद एंबुलेंस लौट आई और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

ईएमटी लक्ष्मण इससे पहले भी छह महिलाओं के सुरक्षित प्रसव करा चुके हैं। हालांकि यहां मामला जटिल था। महिला के पेट में बच्चा उल्टा था, जिसके कारण रिस्क अधिक था।-सुनील बिष्ट, जिला प्रभारी, 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री राेग विशेषज्ञ अवकाश पर थीं। बच्चा प्रीमैच्योर और उल्टा भी था। दोनों की सुरक्षा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था।- डॉ. गायत्री पांगती, महिला चिकित्साधिकारी, जिला अस्पताल बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed