फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman dies due to wasp bite in Kapkot bageshwar

Bageshwar News: कपकोट में ततैयों के काटने से महिला की मौत, खेत में काम करते समय झुंड ने किया था हमला

Thu, 10 Oct 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

कपकोट के बैसानी गांव में ततैयों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Woman dies due to wasp bite in Kapkot bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

 

बागेश्वर जिले के कपकोट के बैसानी गांव में ततैयों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

 

बैसानी गांव के घनश्यामनगरी तोक निवासी हेमा देवी (40) पत्नी रविंद्र सिंह बुधवार की सुबह घर के समीप खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में लगे छत्ते से भारी संख्या में ततैयों ने महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ततैयों ने महिला के शरीर में जगह-जगह काट दिया। यह देख महिला के देवर राजेंद्र सिंह तत्काल खेतों की तरफ भागे और किसी तरह से महिला को बचाकर घर लाए। ततैयों ने महिला को बुरी तरह से काट लिया था। महिला को तत्काल दो किमी दूर सड़क तक लाया गया और वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ.सौरभ ने प्राथमिक इलाज कर महिला को भर्ती कर लिया। फिजीशियन डॉ.प्रीति यादव ने जांच के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला को हायर सेंटर ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी हेमा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हेमा के पति दमन में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे चेतन व दक्ष हैं, इनमें चेतन दिव्यांग है, वह कक्षा पांच व दक्ष एक में पढ़ता है। इधर कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि ततैयों के काटने से मौत के मामले में भी छह लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिन पहले भी हुई थी युवक की मौत
कपकोट में बीती 24 सितंबर को भी ततैयों के काटने से युवक की मौत हो गई थी। दोबाड़ गांव के रमेश सिंह को उसके ससुराल तोली में ततैयों ने काट दिया था। दो दिन बाद हालत अधिक बिगड़ने पर वह जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं बीते सप्ताह गरुड़ के अमस्यारी, भिलकोट में भी ततैयों ने हमला कर एक युवक को काट लिया था।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed