फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman dies after being swept away in Saryu river in Kapkot

Bageshwar News: कपकोट में सरयू नदी में बहने से महिला की मौत

Fri, 11 Oct 2024 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 11 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being swept away in Saryu river in Kapkot
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के तिमिलाबगड़ गांव की महिला की सरयू नदी में बहने से मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत के लिए हाइड्रो पावर कंपनी को जिम्मेदार बताते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया। कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद परिजन मान गए। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को कंपनी के आगे रखकर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तिमिलाबगड़ निवासी विमला मर्तोलिया (32) पत्नी आनंद सिंह मर्तोलिया गांव के पास सरयू नदी में कपड़े धोने गई थी। वह नदी में कपड़े धो रही थी, तभी करीब 11:30 बजे सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी के तेज बहाव में महिला भी बह गई।
विज्ञापन

गांव की तीन महिलाएं नीलम देवी, ममता देवी और मथुरा देवी भी इसी दौरान कपड़े धोने के लिए नदी की ओर जा रही थी। उन्होंने विमला को बहता देखकर शोर मचाया जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गांव से करीब 500 मीटर आगे चीराबगड़ में महिला को ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सामूहिक प्रयास से महिला को सड़क तक लाकर वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों का कई घंटे के हंगामा चलता रहा।
एसओ कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
कपकोट। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाइड्रो पावर कंपनी उत्तर भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएचसी कपकोट में हंगामा किया। महिला के चाचा ससुर प्रताप सिंह मर्तोलिया ने कहा कि हाइड्रो पावर कंपनी के डैम में सफाई का कार्य चल रहा था। जब महिला कपड़े धोने नदी में गई तब नदी का जलस्तर काफी कम था। अचानक डैम से बिना सायरन बजाए पानी छोड़ दिया गया। जलस्तर बढ़ने पर विमला बह गई। उन्होंने बताया कि महिला का पति टैक्सी चालक है और दो छोटे बच्चे हैं। महिला की मौत की जिम्मेदार कंपनी है। कंपनी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।


सायरन बजाया होता तो बच जाती महिला की जान
कपकोट। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने महिला की मौत के लिए सीधे तौर पर कंपनी काे जिम्मेदार बताया। कहा कि कंपनी की लापरवाही से एक व्यक्ति की गृहस्थी उजड़ गई और बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जानी चाहिए। संवाद


ग्राम समिति ने एसडीएम और एसओ को दिया पत्र
कपकोट। तिमिलाबगड़ विकास समिति के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट ने एसडीएम और थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रभावित परिवार को मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की है। कहा कि कंपनी ने महिला के बहने के बाद सायरन बजाया। मामले की उचित जांच कर प्रभावित परिवार को मुआवजा और न्याय दिलाया जाए।


पोस्टमार्टम के बाद कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन
कपकोट। तिमिलाबड़ के ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को कंपनी के आगे रखकर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने आदि मांगों पर अड़े हैं। जिला पंचायत सदस्य बड़ेत वंदना ऐठानी ने बताया कि कंपनी की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। मांग पूरी होने तक ग्रामीण शव को लेकर धरने पर डटे रहेंगे। संवाद

कोट
महिला की मौत हादसा है। कंपनी के डैम के गेट के नीचे लोहे का टुकड़ा फंस गया था, जिसको निकालने के लिए सफाई की जा रही थी। सफाई से पूर्व सायरन बजाया गया था। कंपनी से नदी में जब भी पानी छोड़ा जाता है या बिजली के कारण रुकने पर नदी में पानी छोड़ा जाता है, हर बार सायरन बजता है। नदी में पानी भी धीरे-धीरे छोड़ा जाता है। पिछले 10 साल से कंपनी चल रही है, इस तरह की परेशानी कभी नहीं आई। कंपनी पीड़ित परिवार की मदद के लिए तैयार है। - कमलेश जोशी, महाप्रबंधक, उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी







देर शाम तक जारी है धरना
कपकोट। महिला की मौत के मामले में हाइड्रो पावर कंपनी के प्रांगण में ग्रामीणों का धरना देर शाम तक जारी है। ग्रामीण सीधे तौर पर महिला की मौत के लिए कंपनी को जिम्मेदार मान रहे हैं। इस दौरान पुलिस के आगे भी ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराया। वहीं मामले की सूचना पर सीओ अंकित कंडारी और एसडीएम कपकोट अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचे हैं। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने बताया कि कंपनी प्रबंधन, पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही है।





महिला की मौत के मामले में ग्रामीणों की ओर से तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल सीओ मौके पर गए हैं। ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। जल्द मसले का हल निकलने की उम्मीद है। - चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed