{"_id":"5d56dd948ebc3e89762f3b67","slug":"woman-died-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3530569100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहा, मलबे में दबने से तीन माह की गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहा, मलबे में दबने से तीन माह की गर्भवती की मौत
विज्ञापन
कांडा के ढोल गांव में क्षतिग्रस्त मकान।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तेज बारिश में कांडा तहसील के अंतर्गत ढोलगांव में बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे एक मकान भरभराकर ढह गया। घटना के समय परिजन सोए थे। मलबे में दबने से गृह स्वामी के बहू की मौत हो गई। महिला तीन माह की गर्भवती थी।
कांडा तहसील के अंतर्गत ढोलगांव में देव सिंह नगरकोटी का मकान है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े तीन बजे मकान भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में देव सिंह की बहू प्रेमा देवी (22), बेटा नीरज सिंह नगरकोटी मलबे में दब गए। दूसरे कमरे में सोए देव सिंह और उनकी पत्नी कौशल्या देवी बाहर निकले। उन्होंने शोर मचाया, जिसे सुनकर पड़ोस में रहने वाले चाचा पूरन सिंह दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने मलबे में दबे नीरज को बाहर निकाल लिया। थोड़ी ही देर में मकान से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। सूचना पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम और ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। नीरज के कमर में हल्की चोट है। उसे सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया है। प्रेमा की मौत से परिजनाें का रोरोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कांडा के एसओ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
पांच माह में टूट गया सात जन्मों का रिश्ता
बसंत चंदोला
बागेश्वर। श्रावण की पूर्णिमा को आफत की बारिश से कांडा तहसील के एक खुशहाल परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। पांच माह पहले रानकांन्या पैंसिया की प्रेमा को दुल्हन बनाकर लाए नीरज ने शादी के बाद कई अरमान संजोए थे लेकिन सात जन्मों का यह रिश्ता पांच माह में ही खत्म हो गया।
नीरज सिंह नगरकोटी की शादी अप्रैल 2019 में रानकांन्या पैंसिया की प्रेमा देवी से हुई थी। नीरज की दो बहनों की शादी हो चुकी है। नीरज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। घर का इकलौता बेटा होने के कारण माता पिता की सेवा के लिए वह नौकरी छोड़कर घर लौट आया।
बृहस्पतिवार को हुए हादसे में पत्नी प्रेमा की मौत से नीरज पूरी तरह टूट गया है। पांच माह पत्नी की मौत से जहां नीरज सदमे में है वही लड़की के माता पिता, सास-ससुर का रो-रोकर बुरा हाल है। रक्षाबंधन पर्व पर प्रेमा देवी को मायके जाना था लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। भाई की कलाई में राखी बांधने का अरमान धरा का धरा रह गया।

मतृका प्रेमा देवी। (फाइल फोटो)- फोटो : BAGESHWAR