फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will honor the freedom fighters

सम्मानित होंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

Wed, 03 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Will honor the freedom fighters
बैठक - फोटो : अमर उजाला

 अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। तहसील सभागार में हुई बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अनेक कार्यक्रम तय किए गए। निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभात फेरी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश देने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी सहभागिता की अपील की।

विज्ञापन


तय कार्यक्रमानुसार सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों में सुबह नौ बजे संबंधित विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। सुबह 09:30 बजे जिला कार्यालय में डीएम ध्वजारोहण करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 10 बजे सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम नुमाइशखेत मैदान में किया जाएगा। इसमें जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए अपने क्षेत्रों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सूचित करने को कहा गया। स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉसकंट्री रेस आयोजित होगी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को विभिन्न नगर क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को ध्वजारोहण से पूर्व कार्यालय परिसर की सफाई के साथ ही परिसर में उपलब्ध भूमि के अनुसार पौधरोपण करने को कहा। जिले के पूर्व डीएम गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। एसडीएम फिंचाराम चौहान ने संचालन किया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राजंद्र सिंह टंगड़िया, एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed