फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will fix responsibility

तय होगी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी

Tue, 15 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर। Updated Tue, 15 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष भुवन पाठक ने सोमवार को यहां अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में बजट को खर्च की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं होगी।

विकास भवन सभागार में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष पाठक ने सभी विभागों से शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करके जिले को ए श्रेणी में लाने की अपेक्षा की।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि बीसूका के सभी सूत्र महत्वपूर्ण हैं। अधिकारियों को लगन, मेहनत से जुटना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कि प्रत्येक विभाग को छह महीनों की विकास राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानकों के अनुसार अक्तूबर तक यह राशि खर्च होनी है। इसमें देरी होने पर अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल की अवशेष राशि के उपयोग में अब देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विभागवार योजनाओं की जानकारी ली।


 सीडीओ हिमांशु जोशी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर अधिकारी उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर सीएमओ जेसी मंडल, डीडीओ डॉ. महेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed