फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wild boar attacks villager, condition critical

Bageshwar News: जंगली सुअर ने किया ग्रामीण पर हमला, हालत गंभीर

Sat, 23 Aug 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wild boar attacks villager, condition critical
बागेश्वर। चमोली जिले के ग्वालदम में ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे ईएनटी विशेषज्ञ की जांच के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्वालदम के पाटला गांव निवासी पुष्कर सिंह (55) पुत्र नारायण सिंह ग्रामीणों के साथ क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने के लिए पास के जंगल में गए थे। इसी दौरान जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर ने उनके चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म कर दिए। उन्होंने शोर मचाकर सुअर का सामना किया। साथियों के शोर मचाने पर सुअर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुष्कर को ग्वालदम के प्राथमिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण के गले और चेहरे पर जख्म हो गए थे। गले में जख्म के कारण वह बोल नहीं पा रहे थे। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन नहीं होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed