{"_id":"5fda34af8ebc3e3ec81e5453","slug":"who-gave-permission-to-park-vehicle-on-saryu-bridge-bageshwar-news-hld4075763153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू पुल पर वाहन पार्क करने की अनुमति किसने दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू पुल पर वाहन पार्क करने की अनुमति किसने दी
विज्ञापन
बागेश्वर के नए सरयू पुल पर हमेशा ऐसे खड़े रहते हैं वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू पुल पर वाहन पार्क करने की अनुमति किसने दी
पुल पर वाहन पार्क रहने से लगता रहता है जाम,
अभियान-यातायात अव्यवस्था-1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर के व्यस्ततम पुल का लोग पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने लग गए है। पुल पर वाहन खड़े रहने से रोजाना कई बार जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी तो होती ही है, कई बार एंबुलेंस आदि के जाम में फंसने से मरीजों की जान भी सांसत में पड़ जाती है। पुल पर वाहन किस की अनुमति से खड़े करने की अनुमति किसने दी इसे कोई नहीं जानता।
पिंडारी रोड पर सरयू नदी पर बने नए पुल का लंबे समय से पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इस पुल के एक छोर पर हमेशा चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं। नियमानुसार पुल पर वाहन पार्क नहीं किए जा सकते लेकिन बागेश्वर में इस नियम की धज्जियां उड़ रही हैं। पुल पर दिन में कई बार जाम लगता है। इस पुल के नजदीक जिला अस्पताल होने के कारण एंबुलेंस भी इस पुल से गुजरतीं हैं। कई बार गंभीर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस ही पुल पर लगने वाले जाम में फंस जाती हैं। जिम्मेदार तंत्र तमाम बार ध्यान दिलाने के बाद भी सरयू पुल में स्थायी रूप में खड़े रहने वाले वाहनों को नहीं हटा पा रहा है।
---
जिला मुख्यालय में पार्किंग की व्यवस्था उचित नहीं
50 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर में सरकार, पालिका और प्रशासन पार्किंग की समुचित सुविधा जुटाने में असफल साबित हो रहा है। जिला बनने के 23 वर्ष बीतने के बाद भी जिला मुख्यालय में पार्किंग स्थल नहीं बन पाए हैं। पार्किंग स्थल न होने के कारण जहां-तहां वाहन पार्क कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
-
पुल पर स्थायी रूप से वाहन पार्क होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल पर अक्सर जाम लगता है। इस ओर जिम्मेदार महकमों को ध्यान देना चाहिए। - कैलाश नेगी स्थानीय
-
सरयू पुल का लंबे समय से पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। पुल पर लगने वाले जाम में एंबुलेंस भी फंसती हैं। यहां से वाहन हटाने के लिए कोई कदम उठाए जाएं। - मनीष पांडे स्थानीय
-
पुल पर वाहनों को पार्क करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इससे पुल पर अनावश्यक भार पड़ता है। जाम लगता है, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - रमेश तिवारी स्थानीय
16 बीजीएस 08 पी से 11पी