फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Welcome of Minister Chandan ramdas in Bageshwar

बागेश्वर शहर को हरिद्वार बनाने का मेरा संकल्प जल्द होगा पूरा: दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Welcome of Minister Chandan ramdas in Bageshwar
गरुड़ में जनता का अभिवादन स्वीकारते कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास। संवाद - फोटो : GARUD
बागेश्वर। समाज कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि बागेश्वर शहर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने का उनका संकल्प जल्द साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने केंद्र सरकार को 52 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा था। केंद्र ने प्रोजेक्ट के स्वीकृत होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे दास ने बागनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना करने के बाद मंत्री मंदिर परिसर में चल रहे भागवत कथा में भी शामिल हुए। जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जिले में लघु, कुटीर उद्योग खोलने, रोडवेज बसों का संचालन नियमित करवाने और जल्द डिपो की स्थापना करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुुंचाना उनकी प्राथमिकता में है। गरीब, दिव्यांग, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं का भी निदान होगा। परिवहन मंत्री ने पुरड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह थायत की पुस्तक मन की पुकार का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

‘अब मंत्री बन गया हूं, पेट का पानी हिलाने की जरूरत नहीं’
बागेश्वर। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बागनाथ मंदिर दर्शन के दौरान कहा कि पहले वह विधायक थे, तब कहते थे कि इस बारे में परिवहन मंत्री से बात करेंगे। अब वह खुद परिवहन मंत्री बन गए हैं, जल्द ही रोडवेज डिपो का सपना साकार होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब वह मंत्री बन गए हैं। किसी को पेट का पानी ऊपर-नीचे करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह हुआ स्वागत
बागेश्वर/गरुड़। समाज कल्याण और परिवहन मंत्री चंदन राम दास का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। कौसानी, लौबांज, गरुड़, गोलू मार्केट, टीट बाजार, बैजनाथ, गागरीगोल , कमेड़ी, रवाईखाल में भी ढोल नगाड़ों और ध्वजाओं के साथ स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि दास के मंत्री बनने से जिले का मान बढ़ा है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, कपकोट के प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल, विक्रम सिंह शाही, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, गोविंद टंगणिया, हरीश रावत, जेसी आर्या, नगर पालिका बागेश्वर के पूर्व अध्यक्ष सुबोध लाल साह, एसडीएम हर गिरी सहित आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का गरुड़ तक हो विस्तार
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी के व्यापारियों ने मंत्री के सामने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का गरुड़ तक विस्तार करने की मांग रखी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि कर्णप्रयाग से गरुड़ की दूरी सिर्फ 42 किमी है। अगर इस परियोजना का विस्तारीकरण गरुड़ तक किया जाता है तो इसका बागेश्वर सहित अल्मोड़ा जिले को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed