फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Waterlogging in Sainj due to clogged drains, people are angry

Bageshwar News: नाले चोक होने से सैंज में हो रहा जलभराव, लोगों में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Sainj due to clogged drains, people are angry
बागेश्वर। नगर के नारायणदेव वार्ड के सैंज में नालों की सफाई नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द नालियों की सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड के लोगों ने डीएम को बताया कि फायर स्टेशन के समीप से बहने वाले दोनों नाले चोक हैं। जंगल से बहने वाला पानी और मलबा सरयू की तरफ जाने की बजाय वार्ड में घुस रहा है। लोगों के घरों तक मलबा भर रहा है। वार्ड के रास्तों में मलबा जमा हो गया है। घरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। कहा कि बारिश होने पर लोगों को चिंता होने लगती है। कई लोग रात को बारिश होने पर जागने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त नालियों का पुनर्निर्माण कराने और बंद नालियों की सफाई करवाने की मांग की। इस मौके पर योगेश पूना, प्रताप सिंह, देवकी देवी, ऊषा देवी, नीमा उपाध्याय, गीता देवी, बसंती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो 25 बीजीएस 02 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed