फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water, road and electricity restored in Paunsari village

Bageshwar News: पौंसारी गांव में पानी, सड़क, बिजली की हुई बहाल

Tue, 02 Sep 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 02 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Water, road and electricity restored in Paunsari village
बागेश्वर। कनलगढ़ घाटी के पौंसारी गांव में धीरे-धीरे व्यवस्थाएं बहाल हो रही हैं। गांव में सड़क और पानी के बाद बिजली आपूर्ति भी बहाल करा दी गई है। जिला प्रशासन आपदा के बाद से क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद जनजीवन को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विगत 28 अगस्त की रात कनलगढ़ घाटी के पौंसारी, बैसानी, सुमटी, नानकन्यालीकोट, जगथाना आदि गांवों पर भारी पड़ी थी। आसमान से बरसी आफत ने सड़कों के साथ बिजली और पेयजल लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 20 से अधिक पोल टूट गए थे। कन्यालीकोट से आगे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

पौंसारी गांव के साथ ही बैसानी, सुमटी में भी पेयजल संकट गहरा गया था। आपदा की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन तक विधायक, डीएम और एसपी मौके पर जमे रहे। विधायक सुरेश गढि़या अब भी क्षेत्र में हैं। प्रशासन की सक्रियता से तेजी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में आपदा प्रभावित पौंसारी गांव में पानी, बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ ही यातायात भी सुचारू करा दिया गया है।

कोट
कनलगढ़ घाटी की आपदा से संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ था। मौके पर रहकर संबंधित विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब पौंसारी गांव में बिजली, पानी और यातायात सुविधा दुरुस्त हो गई है। - आशीष भटगांई, डीएम, बागेश्वर


कोट
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बावजूद 150 से अधिक श्रमिक व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे हैं। डीएम, एसपी समेत सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से हालात सामान्य करने में लगे हैं। सुमटी और जगथाना की सड़क को खोलने का काम चल रहा है। जल्द ही क्षेत्र के जनजीवन को पटरी पर लाने का प्रयास किए जा रहे हैं। - सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed