फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Project in Kapkot

Bageshwar News: छह ग्राम पंचायतों की प्यास बुझाएगी बैड़ा-मझेड़ा योजना

Fri, 24 Feb 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water Project in Kapkot
बागेश्वर। गर्मी आते ही नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पेयजल किल्लत शुरु हो जती है। कपकोट तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी पीने के पानी की समस्या देखने को मिलती है। इन गांवों में कपकोट और दुग नाकुरी तहसील की सीमा पर बसे गांव भी शामिल हैं। अब इन गांव के वाशिंदों को अधिक समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों के 11 राजस्व तोकों को जल्द पीने का पानी मिलने की उम्मीद है। सरयू नदी से बन रही बैड़ा-मझेड़ा पंपिंग पेयजल योजना का काम तेजी से चल रहा है। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो इस साल दिसंबर तक योजना का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बैड़ा-मझेड़ा पंपिंग योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ पिछले साल 17 नवंबर को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने किया था। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम इस योजना का निर्माण करा रही है। सरयू नदी से बन रही इस पेयजल योजना से कपकोट और दुग नाकुरी तहसील के बैड़ा-मझेड़ा, रैंथल, बटालगांव, पलायन, पपों, दियाली, कुरौली, जारती, पपोली, उडियार, सुरकालीगांव गांवों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत दूर होगी और तीन हजार की आबादी को पीने का साफ पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता वीके रवि ने बताया कि पेयजल योजना का निर्माण शुरू होने के बाद से तेजी से कार्य चल रहा है। इस साल दिसंबर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि तय समय से पहले ही पेयजल योजना बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed