फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water level falling due to mining near the pumping scheme

Bageshwar News: पंपिग योजना के पास खनन होने से गिर रहा जलस्तर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Water level falling due to mining near the pumping scheme
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत और कपकोट गांव के लिए बनी पंपिंग पेयजल योजना के पंप के आसपास धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है। रेता खनन का असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। योजना से होने वाली आपूर्ति में गिरावट आई है। कई बार नलों में दूषित पानी की भी सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

पंपिंग योजना का निर्माण सरयू नदी में छेती नामक स्थान से हुआ है। उपभोक्ता महिमन कपकोटी, मनोज, महेश, प्रवीण, प्रकाश, सुंदर, नीमा ने बताया कि यहां बने पंप के आसपास पूरे साल रेता खनन का काम चलता है। इसका असर अब पेयजल योजना पर पड़ने लगा है। नदी का पानी साफ होने पर भी नलों में गंदा पानी आता है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे उनके सामने पेयजल संकट गहरा रहा है। जेई नीरज हरड़िया ने कहा कि रेता खनन के चलते जलस्तर घट रहा है। मोटरें समय पर पानी नहीं खींच पा रही हैं जिससे पंप हाउस की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। उपभोक्ता दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत करते हैं। कई बार उच्चाधिकारियों को इस बारे में बताया गया है। पंप हाउस के कर्मचारी भी रेता खनन करने वालों को रोकने का प्रयास करते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होने से खनन नहीं रुक रहा है। अगर खनन पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed