{"_id":"66a1500cf4510208eb0a4dd4","slug":"water-institute-employees-protested-demanding-salary-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-108248-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वेतन देने की मांग पर जल संस्थान कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वेतन देने की मांग पर जल संस्थान कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 25 Jul 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जल संस्थान कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
बागेश्वर। चार महीने से रोके गए वेतन और लंबित ईपीएफ खातों में जमा करवाने की मांग को लेकर जल संस्थान कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना देकर प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का कहना है कि ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। खरही पट्टी के 36 कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। ठेका कर्मियों को पहले ही अल्प वेतन मिलता है। उसका भुगतान भी लंबित होने से कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। परिवार का भरण पोषण और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने लंबे समय से रोकी गई ईपीएफ की राशि भी खातों में जल्द जमा करवाने की मांग की। इस मौके पर मोर्चा के सह संयोजक नवीन चंद्र पांडेय, आनंद सिंह मेर, पूरन चंद्र चौबे, जगदीश सिंह मेर, नरेंद्र सिंह मेर, देवेंद्र बिष्ट, जोगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद