{"_id":"60071d5b8ebc3e2e550654ff","slug":"water-institute-employees-are-on-strike-bageshwar-news-hld4117771112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर डटे रहे जल संस्थान के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर डटे रहे जल संस्थान के कर्मचारी
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते जल संस्थान कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जल संस्थान के कर्मचारियों का धरना जारी है। कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सभी मांगों का जल्द निवारण न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जल संस्थान संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी विभागीय संविदा, वेतन व पेंशन आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। मंगलवार को शेखर चंद्र की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने विभागीय उपेक्षा को लेकर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सालों से ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद विभाग और सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिल पाना बेहद चिंताजनक है।
संचालन कर रहे बलवंत सिंह ने कहा कि जल संस्थान के कर्मचारी धूप-छांव, दिन-रात की चिंता किए बिना पूरी लगन से अपना काम करते हैं। इसके बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है। फिलहाल तो शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो कार्यालय में तालाबंदी कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार, जगदीश मेर, हरीश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, रवि शंकर आदि थे।