फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water crysis in Bageshwar

10 दिन के भीतर विजेल एक्शन प्लान के लिए समित गठित करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water crysis in Bageshwar
बागेश्वर में पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते डीएम डीएम विनीत कुमार।
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने शनिवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा की। इसके लिए 116 गांव चयनित हैं। इनमें से जिन गांवों में ग्राम कार्ययोजना समितियों का गठन नहीं हुआ है, उनमें 10 दिन के भीतर समितियों का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक प्रत्येक घर को पेयजल कनेक्शन देने के लिए वर्षवार रणनीति बनाई गई है। डीएम ने इसके अनुपालन में हुई प्रगति की समीक्षा की। जल निगम, जल संस्थान, स्वजल के अधिकारियों निर्देशित किया। कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए जिले में चुने गए 116 गांवों सर्वेक्षण करा ग्राम कार्ययोजना, डीपीआर बनाकर निर्धारित समयावधि में लक्ष्य प्राप्त किया जाए। उन्होंने मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता और उनका मूल्यांकन ग्रामीण निगरानी समिति के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। कहा कि तीनों विभाग पूरी ईमानदारी के साथ वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापरक कार्य करें, ताकि वर्ष 2024 के दीर्घकालिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने सीडीओ डीडी पंत को योजना की साप्ताहिक समीक्षा कर प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पेयजल निगम के ईई एमके टम्टा ने बताया कि 2024 तक 52156 परिवारों को योजना से आच्छादित किया जाना है। जल निगम 26879, जल संस्थान 8635, स्वजल 16642 परिवारों को आच्छादित करेगा। वर्ष 2020-21 के लिए चयनित 116 गांवों में जल निगम 40 गांवों के 2950 परिवार, जल संस्थान 39 गांवों के 2538 परिवार, स्वजल 37 गांवों के 1734 परिवारों को आच्छादित करेगा। वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित 7222 के सापेक्ष 1161 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। बैठक में एसपी रचिता जुयाल, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed