{"_id":"56ec485a4f1c1bfa578b48a6","slug":"water-connection-reap-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों के कनेक्शन काटेगा जल संस्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों के कनेक्शन काटेगा जल संस्थान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब 12 दिन ही बचे हैं लेकिन जल संस्थान बकाया वसूली पूरी नहीं कर सका है। विभाग को घरेलू, सरकारी विभागों से 48 लाख रुपये और वसूलने हैं लेकिन कम समय होने के कारण बड़ी रकम की वसूली के लिए विभाग को जूझना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग ने बकाया वसूलने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अन्यथा 25 मार्च से कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जल संस्थान का शिक्षा विभाग पर 5.73 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 6.72 लाख, पशुपालन पर 40 हजार, वन विभाग पर 9.55 लाख, बीएसएनएल पर 33 हजार, जिला कोषागार पर 38 लाख, लोक निर्माण विभाग पर 2.73 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
अन्य सरकारी महकमों के साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं से बकाया वसूली होनी है। महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में धनराशि वसूलने में विभाग को पसीने छूटने लगे हैं। विभाग ने सभी बकाएदारों को 24 मार्च तक का अल्टीमेटम दे दिया है। अन्यथा कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन