फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warehouse sneak food to be at two thousand fined

गोदाम से चोरी छिपे खाद्यान्न उठाने पर होगा दो हजार का जुर्माना

Tue, 15 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 15 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Warehouse sneak food to be at two thousand fined
प्रर्दशन करते कोटेदार - फोटो : अमर उजाला
खाद्यान्न तौलने के लिए धर्मकांटा लगाने, पुराने बिलों का भुगतान करने, दुुकान का किराया देने, मानदेय देने और भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर सरकारी  सस्ता  गल्ला विक्रेताओं की प्रांतीय आह्वान पर चल   रही बेमियादी  हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा की अध्यक्षता में राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने चीनी, चावल और गेहूं में लाभांश अंत्योदय के बराबर देने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। तय किया गया कि यदि कोई विक्रेता गोदाम से चोरी छिपे खाद्यान्न और चीनी उठाते हुए पकड़ में आएगा तो उससे संगठन दो हजार रुपए का दंड वसूलेगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी हो नहीं जाती  तब तक हड़ताल जारी रहेगी।।
विज्ञापन


सभा का संचालन सचिव गणेश रावत ने किया। वहां पूरन सिंह, ठाकुर सिंह, नवीन आर्या, प्रभाकर  जोशी, विनोद जोशी, नैन सिंह,अंकुर उपाध्याय आदि शामिल थे। उधर भराड़ी में हुई सभा की अध्यक्षता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष खीम सिंह ऐठानी ने और संचालन ललित सिंह ने किया। वहां विशन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह दीपक और नारयण प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed