कांडा (बागेश्वर)। व्यापार मंडल कांडा की खुली बैठक रविवार को हुई। इसमें नई कार्यकारिणी गठित होने के साथ ही नए नियम भी बनाए गए हैं। व्यापारियों ने तय किया है कि अब महीने के अंतिम दिन बाजार बंद रखा जाएगा। मंगलवार को नाई और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। व्यापारियों की बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी चुनी गई। इसके लिए दीप चंद्र वर्मा अध्यक्ष, धीरज गढ़िया, राजू पांडे उपाध्यक्ष, अजय शाह, सोनी माजिला, नवीन रौतेला सचिव, मनोज नगरकोटी, प्रकाश भट्ट सहसचिव, प्रकाश नगरकोटी कोषाध्यक्ष बनाए गए। सुंदर गढ़िया, जितेंद्र वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, नवीन धपोला, किशोर वर्मा, बबलू कांडपाल, महेश पंत, हरीश चंद्र कांडपाल संरक्षक चुुने गए। तय हुआ कि किसी भी व्यापारी की मौत पर बाजार बंद रखा जाएगा। व्यापार मंडल में हर व्यापारी 20 रुपये मासिक जमा करेगा। महीने के अंतिम दिन बाजार में सामान की कोई गाड़ी नहीं उतरेगी। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त नियमों का पालने न करने पर एक हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।