{"_id":"5c1144c1bdec2241ab3399a7","slug":"voting-on-kandekyanyal-seat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडेकन्याल सीट पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडेकन्याल सीट पर मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों को संबोधित करती जिलाधिकारी रंजना राज गुरु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की कांडेकन्याल सीट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। कांडेकन्याल सीट को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दलों के प्रत्याशियों बुधवार को ने देर शाम तक मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साधा। डीएम ने पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला पंचायत की कांडेकन्याल की रिक्त सीट के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक ने बताया कि जिला पंचायत की कांडेकन्याल निर्वाचन क्षेत्र में कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए है। निर्वाचन विभाग के अनुसार इस निर्वाचन क्षेत्र में 9640 मतदाता हैं। जिसमें 4639 पुरुष 4801 महिला मतदाता हैं। मालूम हो कि जिला पंचायत की कांडे कन्याल सीट से चुनाव जीते गोपाल राम का अक्तूबर माह में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सीट रिक्त चल रही थी।
डीएम रंजना राजगुरु ने बुधवार को ब्लॉक सभागार से पच्चीस पोलिंग बूथों के लिए मतदान कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम राकेश तिवारी,सीडीओ एसएसएस पांगती, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मतदेय स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
बागेश्वर। जिला पंचायत के कांडेकन्याल उप निर्वाचन क्षेत्र में दो मतदान केंद्र संवेदनशील और दो अति संवेदनशील हैं। एसडीएम कांडा रिंकू बिष्ट ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय खंतोली और राइंका कांडा संवेदनशील जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंडारीसेरा और राइंका मंतोली अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल है। एसडीएम ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
धारा 144 लागू की
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के उप चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को जिला प्रशासन ने जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। जानकारी एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने दी ।