फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voter List of Bageshwar

बागेश्वर विस सीट में 114818, कपकोट में 97663 मतदाता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Voter List of Bageshwar
बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2021 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कर 16 नवंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 212481 है। इनमें से 107703 पुरुष और 104778 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

इसकी समीक्षा के लिए शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें बताया गया कि कपकोट विस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 97663 है। पुरुष मतदाता 49313, महिला मतदाता 48350 हैं। एससी के लिए आरक्षित बागेश्वर विस क्षेत्र में 114818 मतदाता हैं। 58390 पुरुष और 56428 महिला मतदाता हैं। 4621 सर्विस मतदाताओं में से 4531 पुरुष, 90 महिला हैं। बताया कि 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक दावे/आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। पांच जनवरी को दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा। बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 370 मतदेय स्थल हैं। कपकोट में 146, बागेश्वर में 184 मतदेय स्थल हैं। मतदेय स्थलों के लिए 370 बीएलओ, 43 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को दे दें। नवविवाहित महिलाओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कर पात्र/छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने को कहा। बैठक में कई अधिकारियों के साथ ही भाजपा से जगदीश जोशी, कांग्रेस से किशन सिंह कठायत, बसपा से रमेश पर्वतीय, लोक जन पार्टी के प्रकाश पांडे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed